फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tubewell closed for one month in ward number four, 100 families facing shortage of drinking water

पानीपत: वार्ड नंबर चार में एक माह से ट्यूबवेल बंद, पीने के पानी की किल्लत झेल रहे 100 परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tubewell closed for one month in ward number four, 100 families facing shortage of drinking water
पानीपत। वार्ड नंबर चार की देशराज कॉलोनी में भावना चौक की गली नंबर तीन में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक माह से पीने के पानी की समस्या झेल रहे लोगों को अब रोजमर्रा के दैनिक और घरेलू कामों के लिए भी पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। करीब एक माह पहले यहां लगा निगम का ट्यूबवेल बैठ गया था। इसकी आज तक रिपेयरिंग नहीं हो सकी। दूसरी ओर निगम ने नया ट्यूूबवेल तो लगाया, लेकिन इसको चालू नहीं किया गया। इससे वार्ड के लोग करीब एक किलोमीटर दूर से पीने का पानी भरने को मजबूर हैं। वृद्ध महिलाएं भी दिन-रात पानी भरने में जुटी रहती हैं।
विज्ञापन

वार्ड की महिलाएं बुधवार को निगम पार्षद रविंद्र नागपाल के घर पहुंचीं। पानी की समस्या पार्षद को बताई। पार्षद ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे खुद उनके साथ निगम अधिकारियों का घेराव करेंगे। जैसे वे दूर से पानी भरने को मजबूर हैं, अधिकरियों से भी वैसे ही पानी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने बताया कि भावना चौक की दो गलियों में करीब 100 परिवार रहते हैं। इनमें करीब 500 लोगों का पानी का सहारा सिर्फ निगम का ट्यूबवेल है। एक माह पहले ट्यूबवेल बैठ गया और पानी देना बंद कर दिया। इसकी शिकायत पार्षद समेत निगम अधिकारियों को भी दी गई। निगम ने इसे रिपेयर नहीं करवाया। इसके अलावा एक दूसरा नया ट्यूबवेल लगा दिया गया, लेकिन इस ट्यूबवेल का न तो अब तक बिजली कनेक्शन किया गया है और न मीटर लगाया गया। इससे नया ट्यूबवेल भी पानी नहीं दे पा रहा है। इससे उन्हें दूर से पीने ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके लिए उस समय जाना पड़ता है जब दूसरा ट्यूबवेल चल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वे पीने के लिए वाटर कैंपर खरीद रहे हैं। कई बार कैंपर न मिले तो दिन भर या तो पानी मांग कर पीना पड़ता है या पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। पीने के अलावा रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी नहीं है। घरेेलू कामों में भी पानी चाहिए, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं है। कई बार तो वाटर टैंकर मंगवाए जा चुके हैं, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। अगर निगम ने पानी की सप्लाई का प्रबंध नहीं किया तो जल्द ही निगम में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
मैं जनता के साथ हूं। इस समस्या को कई बार निगम अधिकरियों को बता चुका हूं। अगर अब भी समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही निगम के बाहर स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया जाएगा।

- रविंद्र नागपाल, पार्षद, वार्ड नंबर 4
पेयजल समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद जो भी उपयुक्त समाधान होगा, वह करवाया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed