फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck crushed female worker in Panipat, deceased sleeping in factory, driver had come for loading goods

पानीपत में महिला श्रमिक को ट्रक ने कुचला: फैक्टरी में सो रही थी मृतक, माल लोडिंग के लिए आया था चालक

Mon, 18 Sep 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

मृतक महिला पानीपत के पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टैक्स्टाइल फैक्टरी में मजदूरी करती थी। रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सविता को फैक्टरी में ट्रक ने कुचल दिया है। बताया जा रहा है कि वह बोरों के पास सो रही थी। इसी वक्त फैक्टरी में माल लोडिंग के लिए ट्रक आया था।

विज्ञापन
Truck crushed female worker in Panipat, deceased sleeping in factory, driver had come for loading goods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत के पसीना रोड स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में एक ट्रक ने महिला श्रमिक को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला रात को काम करने के बाद बोरों के पास सोई थी। माल लोडिंग के लिए आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक को रात को बोरों के पास सो रही महिला दिखाई नहीं दी थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में कानपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वो डाडोला रोड स्थित आजाद कॉलोनी में किराए पर रहता है। वह चौटाला रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। इसी कॉलोनी में ही उसका साला लल्लू भी परिवार के रहता है। लल्लू कुछ दिन पहले अपने घर कानपुर गया था। लल्लू की पत्नी सविता (39) पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टैक्स्टाइल फैक्टरी में मजदूरी करती थी।
विज्ञापन


रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सविता को फैक्टरी में ट्रक ने कुचल दिया है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां उसका शव खनू से लथपथ हालत में पड़ा था। यहां पूछताछ करने पर बताया गया कि सविता काम करने के बाद फैक्टरी में सो गई थी। वह बोरों के पास सो रही थी। इसी वक्त फैक्टरी में माल लोडिंग के लिए ट्रक आया था। उसने सविता को कुचल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। सविता तीन बेटियों व एक बेटे की मां थी।फिलहाल आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed