फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck collided with pickup riders, four died

Panipat News: जींद से हरिद्वार जा रहे पिकअप सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, 12 जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with pickup riders, four died
पानीपत। गंगा एक्सप्रेस-वे पर पानीपत के गांव रिशपुर के पास एक पंक्चर पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से नौ लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि तीन का पानीपत के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब जींद से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पंक्चर हो गई और चालक उसे ठीक करने में लगा था। तभी बेकाबू ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन

जींद के कमाच खेड़ा निवासी रोशन ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का संजय सरपंच बना है। इसी खुशी में परिवार और रिश्तेदारों के करीब 22 सदस्यों को वह पिकअप से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए ले जा रहा था। वे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कमाच खेड़ा गांव से हरिद्वार के लिए निकले थे। पिकअप संजय का ससुर सज्जन सिंह चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजे पिकअप पानीपत में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव रिशपुर के पास पहुंची थी, तभी टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद पिकअप से उतरकर महिलाएं व अन्य सदस्य सड़क पर बैठ गए, जबकि तीन से चार लोग स्टेपनी बदल रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पिकअप से टकराया और सड़क पर बैठे लोगों को रौंदते हुए करीब 20 मीटर तक वाहन को घसीटता ले गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर ही सरपंच संजय के साले लजवाना कलां निवासी अश्वनी (22), मौसेरे भाई हिसार के मदनपुरा निवासी मोहित (15), दादी मुन्नी (50) और चाची कांता (45) की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन आसपास लोग दौड़े-

हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ट्रक का मालिक कौन है और उसे कौन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन





हादसे में ये लोग हुए घायल---

सरपंच संजय के दादा धूप सिंह, चचेरा भाई राकेश, चचेरा भाई अजय, हिसार के साहू निवासी साला प्रदीप, मां बाला, भाई रवि, हिसार के मदनपुरा निवासी संजय की मौसी बिमला, लजवाना कलां निवासी ससुर सज्जन सिंह, सास शारदा, उनका पोता दो वर्षीय अतुल, उषा व आशा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से अजय, राकेश, धूप सिंह, बाला, रवि, बिमला, सज्जन सिंह, शारदा को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अतुल, आशा व उषा को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




निवाला अंदर डाला ही था की टूट पड़ी मौत

रोशन ने बताया कि हंसी खुशी का माहौल था। महिलाओं की एक टुकड़ी सड़क किनारे बैठकर खाना खाने जा रही थी। वहीं कुछ महिलाएं गीत गा रहीं थीं। अभी कुछ महिलाओं ने खाने का निवाला मुंह के अंदर डाला था, तभी तेज रेफ्तार बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

डॉक्टरों के फूले हाथ-पांव, डीएसपी भी पहुंचे-

हादसे में घायल लोगों को जैसे ही अस्पताल लाया गया तो अचानक घायलों की संख्या देख डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। रात को तीन डॉक्टर इमरजेंसी में बुलाए गए। साथ ही करीब 15 नर्स स्टाफ ने मिलकर घायलों का इलाज किया। हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए डीएसपी सुरेश सैनी भी अस्पताल पहुंचे।




वर्जन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में चार की मौत हुई है, जिनका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed