फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by domestic dispute, a woman committed suicide by hanging herself.

Panipat News: गृह क्लेश से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, a woman committed suicide by hanging herself.
पानीपत। किशनपुरा में एक प्रवासी महिला ने गृह क्लेश से परेशान होकर घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। महिला गृह क्लेश से परेशान थी। महिला के आत्महत्या करने की सूचना पर सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पति के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराया। पति ने पहले तो पत्नी के शव लेने से इंकार कर दिया, बाद में लोगों के समझाने के बाद वह शव लेने को राजी हुआ। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने बिहार से पानीपत आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति ने जन सेवा दल की मदद से शव का अंतिम संस्कार असंध रोड स्थित शिवपुरी में कर दिया।
विज्ञापन



बिहार के गया जिले के गांव इमामगंज निवासी विदेशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ साल से पानीपत के किशनपुरा में किराए पर रहता है। वह यहां एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी सात साल पहले चिंता देवी (30) के साथ शादी हुई थी। उसका पत्नी चिंता देवी के साथ अकसर झगड़ा रहता था। वह उसका कहा नहीं मानती थी। उसने उसके माता पिता को भी कई बार इस बारे में बताया। वह बुधवार सुबह फैैक्टरी में काम पर चला गया था। जब वह शाम को छह बजे कमरे पर लौटा तो उसकी पत्नी चिंता देवी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसने इस बारे में पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चिंता देवी के मायका पक्ष के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह इतनी गर्मी में पानीपत नहीं आ सकते। इसलिए वहीं पर अंतिम संस्कार कर दो। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed