{"_id":"6866fb7fa839b33739004964","slug":"trouble-due-to-humidity-chances-of-rain-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139643-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उमस से परेशानी, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उमस से परेशानी, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
पानीपत। मौसम लगातार बदल रहा है। वीरवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे बुधवार की अपेक्षा तापमान में एक डिग्री की कमी आई।साथ ही दिनभर मध्यम धूप निकलने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।
वीरवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छा गए। कुछ देर बाद ही मौसम साफ हो गया। दिनभर हल्के बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप के चलते गर्मी और उमस की स्थिति बनी रही। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही लेकिन हवा भी लोगों को राहत देने वाली नहीं रही।
दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम धूप निकलने से वातावरण में उमस बनी रही। गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन से गर्मी बढ़ने के कारण लोगों गर्मी से बेहाल रहने लगे हैं। सड़क व बाजार फिर से सुनसान रहने लगे हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है वे तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं ।
विज्ञापन
जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है वे धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह भी बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कमी आ सकती है।