फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tricolor hoisted on Republic Day, 305 got the honor

गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, 305 को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted on Republic Day, 305 got the honor
पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में के दौरान प्रस्तुति देत? - फोटो : Panipat
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को परेड व झांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही टीमों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। परेड के लिए एनसीसी गर्ल्ज की टुकड़ी को प्रथम, स्काउट एंड गाइडस को द्वितीय और एनसीसी सीनियर ब्वायज को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह झांकियों में प्रथम स्थान पर कृषि विभाग पानीपत, द्वितीय डीआरडीए पानीपत और तृतीय स्थान पर शुगर मील की झांकी रही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर एसडीवीएम का भंगड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ मॉडल टाउन का हरियाणवी नृत्य द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ जाटल का देशभक्ति गान व प्रयाग इंटरनेशन स्कूल का वेलकम हरियाणा कार्यक्रम तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रहे। आयुक्त संजीव वर्मा ने इन सभी के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 305 लोगों को भी सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह का मंच संचालन एपीआरओ दीपक पाराशर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने ज्ञात-अज्ञात शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरव गाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया।

जब शुगर मिल की झांकी को रोक डीसी ने किया हलवा पूरी-
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में परेड के दौरान शुगर मिल की झांकी निकाली जा रही थी। इस दौरान डीसी सुशील सारवान ने झांकी रोक कर इसमें बनाए जा रहे हलवा पूरी को मंडलायुक्त को खिलाया। इसके बाद तकरीबन सभी प्रशासनिक अधिकारियों हलवा पूरी का स्वाद चखा। वहीं, एएसपी पूजा वशिष्ठ अपनी ड्यूटी पर इतनी मुस्तैदी से दिखाई दी कि कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों तक को पीछे धकेल दिया। डीसी बीचबचाव करने आए तो भी वे नहीं मानी। इसी दौरान सांसद के बेटे चांद भाटिया ने ट्रैफिक नियमों को समझाने के लिए बाइक सवार को हेलमेट पहनाया।

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में के दौरान प्रस्तुति देत?

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में के दौरान प्रस्तुति देत?- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई झाकी ।

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई झाकी ।- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जब स्टेज के पास शुगर मि?

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जब स्टेज के पास शुगर मि?- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियमम में परेड का निरक्षण करते हुए करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा व सा?

पानीपत। पानीपत शिवाजी स्टेडियमम में परेड का निरक्षण करते हुए करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा व सा?- फोटो : Panipat

पानीपत। ट्रैफिक के नियम की जागरूकत को लेकर निकली झांकी के दौरान सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भा

पानीपत। ट्रैफिक के नियम की जागरूकत को लेकर निकली झांकी के दौरान सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भा- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed