फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tribute paid to martyr Akhram in India-Pakistan war

भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद आखेराम को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Akhram in India-Pakistan war
इसराना। पलड़ी में शहीद अखेराम की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए विधायक बलबीर वाल्? - फोटो : Panipat
इसराना। भारत पाकिस्तान युद्ध में 1965 में शहीद हुए अखेराम के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पलड़ी में शहीद दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन एवं जयहिंद क्रांति दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के महासचिव डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शहीद की बहन धनपति और विशिष्ठ अतिथि विधायक बलबीर वाल्मीकि रहे। लोगों ने शहीद अखेराम चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विधायक बलबीर वाल्मीकि एवं संगठन के सदस्यों ने शहीद की बहन धनपति को सम्मान पत्र भेंट किया। विधायक ने घोषणा की कि जिन शहीदों के गांव में स्मारक नहीं बने, वहां पर इन्हें बनवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने पलड़ी में शहीद स्मारक के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूलों बच्चों ने देश भक्ति पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने बताया कि पलड़ी निवासी अखेराम 1965 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हो गए थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इससे पूर्व संगठन के सदस्यों ने करनाल में हुई खेलो हरियाणा गेम्स प्रतियोगिता में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मोनू टाइसन को बुआना लाखु में उनके घर पहुंच कर सम्मानित किया। इस मौके पर रणधीर जागलान, संदीप दीक्षित, जयभगवान फौजी, राजरूप फौजी, तेजबीर जागलान, अजय भूककर, कैप्टन प्रताप सिंह, समेर सिंह, राजबीर सिंह, सुखबीर, सुरजभान, बलबीर, रामकुमार, विकास सहरावत और मुकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed