फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tribute paid to Baba Saheb

Panipat News: बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Baba Saheb
शहजादपुर। कुराली गांव में शनिवार को फुले अंबेडकर प्रचार समिति की तरफ से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने शिरकत कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। आसपास के स्कूलों के विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति की तरफ से एक फ्री हेल्थ चेकअप भी लगाया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें फ्री दवाइयां भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर ने की। उन्होंने लोगों से शिक्षा के महत्व और स्वास्थ्य के प्रति जागृत होने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि रविंदर मोहन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं पर अमल करते हुए शिक्षित, सभ्य, स्वस्थ और नशा मुक्ति समाज की स्थापना की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed