फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trial for junior wrestling on March 16

जूनियर कुश्ती के लिए 16 मार्च को ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Trial for junior wrestling on March 16
पानीपत। राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 16 मार्च को जिले के शिवाजी स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा। मूल पासपोर्ट लेकर आने वाले खिलाड़ियों को ही ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 19 और 20 मार्च को सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2002 से लेकर 2004 के दौरान जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही कुश्ती चैंपिनशिप में भाग ले सकेंगे। जिला कुश्ती एसोसिएशन के सदस्य दिलबाग सिंह, धर्मवीर पहलवान, टोनी पहलवान, परम सिंह एवं शिशी पहलवान ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे शिवाजी स्टेडियम में ट्रायल शुरू हो जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को निर्देश भी दिए कि मूल पासपोर्ट और उसकी फोटो कॉपी लेकर आएं ताकि फर्जीवाड़ा करके खेलने वाले खिलाड़ियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

इन भार वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
फ्री स्टाइल: 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम
ग्रीको रोमन: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम
वुमेन कुश्ती: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed