फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trees standing on Panchayat land were cut in Israna, action was taken against the Sarpanch and contractor.

Panipat News: इसराना में पंचायती जमीन पर खड़े पेड़ काटे, सरपंच ओर ठेकेदार पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Trees standing on Panchayat land were cut in Israna, action was taken against the Sarpanch and contractor.
इसराना। ग्राम पंचायत इसराना की पंचायती भूमि पर खड़े कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन इसके बाद हरकत में आया और मौके पर जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सरपंच और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। डीडीपीओ ने थाना इसराना पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत इसराना में रजवाहे के पास कारद की तरफ स्थित पंचायती भूमि पर कीकर और शीशम के पेड़ खड़े थे। इन पेड़ों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के काटे जाने की सूचना मिलने पर मामले की जांच के लिए ग्राम सचिव, जेई, खंड पटवारी तथा अन्य कर्मचारियों की टीम ने मौका देखा। टीम ने निरीक्षण के बाद प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में पुष्टि की कि पंचायती भूमि पर खड़े कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। पेड़ों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी जब्त कर लिया है। सरपंच से पेड़ों को कटवाने की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। उन्होंने मौखिक रूप से अनुमति होने की बात कही, लेकिन इसके समर्थन में कोई भी आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) राजेश शर्मा ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायती भूमि पर पेड़ों के कटे होने की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी इसराना, उपायुक्त और वन मंडल अधिकारी पानीपत को आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित कर दिया गया है। डीडीपीओ ने कहा कि पंचायती भूमि और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed