फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Treatment was not available due to doctors going on leave

Panipat News: डाॅक्टरों के छुट्टी जाने से नहीं मिला उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Treatment was not available due to doctors going on leave
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों और दवा की कमी का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। ओपीडी में ही पूरे चिकित्सक नहीं हैं। शनिवार को अस्पताल में मनाेरोग, हड्डी रोग और एनसीडी (नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज) बीपी, शुगर की विशेषज्ञ नहीं मिली। मनोरोग विशेषज्ञ के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद दूसरे चिकित्सक की व्यवस्था नहीं की जा सकी। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में लगा दी। एनसीडी की चिकित्सक अवकाश पर रही। ऐसे में दोनों विशेषज्ञों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज व दवा नहीं मिल पाई। अस्पताल से करीब 250 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं स्टोर पर कुछ दवा नहीं मिली। मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ी। शुक्रवार की छुट्टी के चलते शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में अपेक्षा से अधिक मरीज पहुंचे। करीब 1200 ओपीडी में आए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे से पहले की लोग अस्पताल में पहुंच गए। उनको लाइन में लगकर अपना पंजीकरण कराया और फिर चिकित्सक के पास जांच कराने पहुंचे। मरीजों को पंजीकरण से लेकर चिकित्सक की जांच और फिर आगे दवा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। एक मरीज को चार से पांच घंटे में दवा मिल पाई। विशेषज्ञ चिकित्सक के न मिलने पर बाकी के मरीजों को बिना दवा ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अब दो दिन बाद मंगलवार को होगी ओपीडी : जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन ओपीडी बंद रहेगी। 25 जनवरी को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस पर राजकीय अवकाश होने से अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed