फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transfer of skin disease specialist, increasing number of patients

Panipat News: चमड़ी रोग विशेषज्ञ का तबादला, मरीजों का बढ़ रहा मर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Transfer of skin disease specialist, increasing number of patients

विज्ञापन



पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र का सोनीपत तबादला कर दिया है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में 300-350 मरीज बिना इलाज घर लौटने को मजबूर हैं। अब बदलते मौसम में स्केबीज का खतरा भी बढ़ गया है। इनके साथ डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग का नारनौल तबादला हो गया है।

विदित है कि जिला नागरिक अस्पताल में डॉ. राघवेंद्र चमड़ी के इकलौते डॉक्टर थे। जिले में चमड़ी के मरीज उनके पास इलाज कराने के लिए आते थे। कुछ लोगों का लंबा इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने उनका तबादला सोनीपत कर दिया है। अब मरीज बिना दवा के वापस लौटने को मजबूर हैं। भारत नगर निवासी दीपेश ने बताया कि वह जिला नागरिक में चमड़ी रोग का इलाज करा रहा है।अस्पताल में एकमात्र चमड़ी रोग विशेषज्ञ का तबादला कर दिया गया है। उसके अलावा कई लोग बिना दवा के वापस जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




इधर डिप्टी सिविल सर्जन का नारनौल तबादला हुआ

डिप्टी सिविल सर्जन (एनएचएम) डॉ. शशि गर्ग का तबादला प्रशासनिक ग्राउंड पर सिविल सर्जन कार्यालय नारनौल में कर दिया है। डॉ. शशि गर्ग पिछले 10 सालों से सिविल सर्जन कार्यालय पानीपत में तैनात थी। इससे पहले उनके पास मलेरिया व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का चार्ज था। पिछले साल सीएचसी नीलोखेड़ी करनाल प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया था लेकिन बाद में तबादला आदेश रद्द कर दिए गए थे। अब फिर 31 जनवरी को उनके नारनौल में तबादला के आदेश आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गर्ग और चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र का पानीपत से तबादला हुआ है। निदेशालय को चिकित्सकों व दूसरे स्टाफ की मांग को लेकर समय-समय पर पत्र लिखा जाता है। अस्पताल में जल्द ही चिकित्सकों व स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा।



डॉ. जयंत आहुजा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed