फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train starts running on scheduled route, passengers heave a sigh of relief

Panipat News: ट्रेन निर्धारित रूट पर चलना शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Train starts running on scheduled route, passengers heave a sigh of relief
पानीपत। रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। पंजाब के राजपुरा के पास ट्रैक पर पक्का मोर्चा लगाए बैठे किसान सोमवार दोपहर को हट गए हैं। इसके साथ ही रेलवे ने दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर रेल यातायात को सुचारु कर दिया है। सभी ट्रेन अपनी निर्धारित रूट पर शुरू हो गई हैं। सोमवार को झेलम एक्सप्रेस पहली ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर पहुंची। यह ट्रेन 15 घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस मिली। इसके साथ यात्रियों ने अगले दिनों के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के किसान करीब एक महीने पहले अपनी मांगे मनवाने के लिए राजपुरा के पास मुख्य रेल लाइन पर बैठ गए थे। इससे दिल्ली अंबाला रेल लाइन बंद हो गया था। पंजाब और कटरा समेत आगे जाने वाली ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए थे या फिर ट्रेन रद कर दी थी। करीब एक दर्जन ट्रेन अप और डाउन में पिछले दिनों से रद थी। इसके अलावा करीब 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए थे। यह ट्रेनें दिल्ली से रोहतक, जींद और जाखल से लुधियाना पहुंचती थी। यहां से आगे गंतव्य को जाती थीं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


बॉक्स
हर रोज ढाई से तीन लाख का था नुकसान
पानीपत रेलवे स्टेशन से हर रोज अप-डाउन में करीब 125 ट्रेनें संचालित होती हैं। इनमें 80 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। करीब 25 हजार यात्री हर रोज आते-जाते हैं। रेलवे को ट्रेन न चलने पर हर रोज ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। रेलवे को पानीपत रेलवे स्टेशन पर इन दिनों में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यात्री रमेश ने बताया कि ट्रेनों के सुचारु चलने से राहत मिली है। वे परिवार समेत पंंजाब जाने का कार्यक्रम एक महीने से बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर चलना शुरू हो गई हैं। यात्रियों को उद्घोषणा कर इसकी जानकारी दी जा रही है। अब रिजर्वेशन भी शुरू गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed