{"_id":"5d7c01ea8ebc3e93c202aef0","slug":"train-passenger-facilities-panipat-news-knl5045821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पानीपत और करनाल में भी रूकेगी शताब्दी एक्सप्रेक्स, सांसद ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पानीपत और करनाल में भी रूकेगी शताब्दी एक्सप्रेक्स, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश की अत्याधुनिक रेल शताब्दी एक्सप्रेक्स पानीपत और करनाल में भी अपने ब्रेक लेगी। शुक्रवार शाम को सांसद संजय भाटिया ने शताब्दी को पानीपत आगमन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शताब्दी का पानीपत में केवल 2 मिनट का ही ठहराव रहेगा। इसमें सुबह और शाम दोनों समय शताब्दी आते-जाते समय पानीपत और करनाल रूका करेगी। बता दें कि इससे पहले यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सीधा अंबाला और वापसी में भी अंबाला से सीधा दिल्ली ही रूकती थी। शहरवासियों को इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए दिल्ली या अंबाला तक दूसरी ट्रेन या बसों से जाना होता था। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शताब्दी के पानीपत करनाल ब्रेक को भी ट्रम्प कार्ड की तरह इस्तेमाल किया है। शहरवासियों समेत करनाल के लोगों के लिए भी यह एक बड़ी सौगात साबित होगी।
शताब्दी के जारी टाइम शैड्यूल के अनुसार ट्रेन सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर अंबाला से दिल्ली की तरफ जाते समय पानीपत स्टेशन पर रूकेगी, जो 2 मिनट रूकने के बाद 8 बजकर 48 मिनट पर चलेगी। वहीं वापसी में दिल्ली से अंबाला की तरफ शाम को 6 बजकर 25 मिनट पर पानीपत रूकेगी और 2 मिनट के अंतराल के बाद 6 बजकर 27 मिनट पर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होगी। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्री पानीपत स्टेशन से भी अपनी टिकट बुक करवा सकेंगें। शनिवार सुबह से यह रूटीन के रूप में तबदील हो जाएगा।
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यह लोगों के हित में किया गया काम है। यह कोई बड़ी सौगात नहीं है। बड़ी सौगात तो देना अभी बाकी है। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट के दावेदारों की मारामारी के बारे में भी जिक्र किया।