फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   train, pars, walet, empty, smart phone, payment

ट्रेन में पर्स खाली तो स्मार्ट फोन से करें भुगतान ए

Wed, 28 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 28 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
train, pars, walet, empty, smart phone, payment
रेलवे स्‍टेश्‍ान - फोटो : पानीपत
अनुज शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। अब पानीपत स्टेशन पर कुछ खाने के लिए कैश साथ होना जरूरी नहीं है। बस, आपके पास एक स्मार्टफोन और उसमे नेट होना जरूरी है। आपके पास ये दो हैं तो आप पानीपत स्टेशन पर कुछ भी खा या पी सकते हैं। बस आपके स्मार्टफोन में नेट और पेटीएम होना चाहिए।
पानीपत रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने वेंडरों के ठेकेदारों के माध्यम से स्टेशन पर खड़ी रेहड़ियों को कैशलेस कर दिया है।

स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रेलवे के उच्च अधिकारियों ने रेलवे परिसर को कैशलेस करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद परिसर को कैशलेस करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्टेशन परिसर में करीब 30 से अधिक रेहड़ियां हैं। इनमें से अभी ट्रायल के लिए पांच रेहड़ियों पर पेटीएम लगाया है। इसका अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। अब कोई वेंडर ट्रेन में चाय बेच रहा है और यात्री के पास स्मार्टफोन है तो वह पेटीएम से भुगतान कर उपलब्ध सामान में से कुछ भी ले सकता है।
विज्ञापन



वेंडर भी कर रहे पेटीएम का उपयोग
चाय और अन्य सामान बेचने वाले वेंडर भी पेटीएम का उपयोग कर रहे हैं। यात्रियों का भुगतान सीधे वेंडर के खाते में पहुंच रहा है।
सबसे पहले चाय, पकौड़े वाले हुए कैशलेस
नोटबंदी के बाद से जिला प्रशासन सरकारी कार्यालयों और सरकारी अस्पतालों को कैशलेस करने में जुटा है। लेकिन, अभी इसके प्रयास ही चल रहे हैं। नोटबंदी बाद रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले चाय, पकौड़े बेचने वाले कैशलेस हुए हैं। अब वेंडर भी ट्रेनों में यात्रियों से पेटीएम से भुगतान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे परिसर को कैशलेस करने के लिए यह एक पहल है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वेंडरों की कमाई पर भी नोबंदी का असर नहीं पड़ेगा। अभी तक पांच रेहड़ियों पर ही पेटीएम स्टीकर लगाया है। इसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed