फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tragic: Brother's meaning arose before sister's marriage

दुखद : बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tragic: Brother's meaning arose before sister's marriage
Tragic: Brother's meaning arose before sister's marriage - फोटो : Panipat
पानीपत। मतलौडा बस अड्डे के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की बड़ी बहन की सोमवार को शादी है। एक ओर परिजन जहां लड़की की बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटा था, वहीं बुधवार को युवक का भी रिश्ता तय होना था। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार ने बताया कि वह गांव बुढनपुर आबाद जिला करनाल का रहने वाला है। वे चार भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ी बहन है। उससे छोटा भाई अभिषेक कुमार (26) था, जोकि बीती रात 11 बजे करनाल से मतलौडा के गांव अदियाना में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। रात करीब 2 बजे रोहित को सूचना मिली की अभिषेक का मतलौडा अड्डे के पास एक्सीडेंट हो गया है। घायल हालत में मतलौडा से पानीपत सिविल अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोहित परिवार समेत तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed