{"_id":"d4d330e96c57351af6b32376eac9a0c7","slug":"traders-have-not-identified-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की पहचान नहीं कर पाया व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की पहचान नहीं कर पाया व्यापारी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 15 Mar 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक लूट का शिकार बने स्क्रैप व्यापारी लूट के संदिग्धों को पहचान नहीं पा रहे हैं। इससे पुलिस की उलझन बढ़ गई है और अब आरोपियों का स्केच तक बनाने की चिंता सताने लगी है। हालांकि थाना प्रभारी ने वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
मालूम हो कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक स्क्रैप व्यापारी महेंद्र सिंह पर दो बदमाशों ने पिस्तौल तान दी थी और चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पिस्तौल को देख व्यापारी बेसुध हो गया था। उसने होश आने के बाद चिल्लाना शुरू कर दिया।
इसी बीच लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर असंध रोड की तरफ पैदल ही भाग निकले। लोगों की सूचना पाकर रामलाल चौक पर खड़ी पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे काबू नहीं आ सके। इसके बाद डीएसपी तान्या सुरजेवाला व एसएचओ माडल टाउन विपिन कादियान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने इसमें मुकद्दमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
शनिवार को कई संदिग्धों की फोटो व्यापारी को दिखाई। व्यापारी ने पुलिस रिकार्ड में दर्ज बदमाशों को पहचानने में असमर्थता जता दी। पुलिस ने लुटेरों के स्केच बनवाने की बात कही, लेकिन यहां पर भी व्यापारी पीछे हट गया। व्यापारी के पीछे हटने पर पुलिस की चिंता बढ़ गई। इसी बीच पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
वर्जन
असंध रोड पर व्यापारी से चार लाख की लूट मामले में कुछ पुराने अपराधियों की फोटो भी शिकायतकर्ता को दिखाई है। वह उनको पहचान नहीं पा रहा। ऐसे में उनके स्केच भी तैयार करना मुश्किल है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और कई जगह दबिश भी दी है।
विपिन कादियान, प्रभारी, थाना माडल टाउन