फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tortured and beaten up for dowry and thrown out of the house

Panipat News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tortured and beaten up for dowry and thrown out of the house
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये मांगने, जान से मारने की धमकी देने और कनपटी पर पिस्तौल तानकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2021 को कॉलोनी के निवासी मोहम्मद शेरखान से मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके माता-पिता ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। उसका ससुर राजवीर फौज से सेवानिवृत्त है, उसके पास लाइसेंसी हथियार है। ससुर नशे में धुत होकर कभी भी फायर कर देता है। ससुराल पक्ष ने उस पर पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया। सास ने सोने की चेन की मांग की। उसने इस संबंध में पति से बात की तो उसने उसी के साथ मारपीट की। उनकी काफी बार पंचायत हुई, आरोपी हर बार माफी मांगकर उसे घर ले जाते है। उसने इसी संबंध में थाने में भी शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने माफी मांग ली थी। वह अपने मायके में रह रही है। पति उसे ससुराल नहीं ले जा रहे है। विवाहिता ने बताया कि उसके मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल लेकर गए तो ससुर ने उन पर बंदूक तान दी और अंदर घुसने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed