फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took Mercedes car to sell but did not return it

Panipat News: बेचने के लिए ली मर्सिडीज कार नहीं की वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Took Mercedes car to sell but did not return it
पानीपत। गुरुग्राम के व्यक्ति ने पानीपत के वार्ड 12 निवासी व्यक्ति से उसकी मर्सिडीज कार बेचने के लिए ले ली। 45 लाख रुपये में कार बेचना तय हुआ, लेकिन गुरुग्राम के व्यक्ति ने न तो कार बेची और न ही उसको वापस की। अब पीड़ित अपनी कार के लिए चक्कर काट रहा है। आरोपी ने उसकी कार वापस करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



वार्ड 12 निवासी तिलकराज सभरवाल ने बताया कि उसके पास मर्सिडीज कार थी। उसको अपनी कार बेचनी थी। उसने इसके लिए गुरुग्राम के गोल्ड कोर्स रोड निवासी सिद्धार्थ चतुर्वेदी से संपर्क किया था। वह कार बेचने व खरीदने का काम करता है। सिद्धार्थ ने उसे कहा था कि वह उसकी कार को 45 लाख रुपये में बेच देगा। उसने उससे कई माह पहले गाड़ी व कागजात ले लिए थे। सिद्धार्थ ने 15 दिन में गाड़ी के पैसे देने की बात कही थी लेकिन अब लगभग दो माह हो चुके हैं सिद्धार्थ न तो उसकी गाड़ी वापस कर रहा है और न पैसे दे रहा है। गाड़ी अब भी उसके नाम पर है। उसको भय है कि कहीं उसकी गाड़ी का आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग न हो जाए। उसकी पुलिस से मांग है कि उसकी गाड़ी वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed