फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today the fate of 107 candidates will be sealed in EVMs

Panipat News: आज ईवीएम में बंद होगा 107 प्रत्याशियों भाग्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Today the fate of 107 candidates will be sealed in EVMs
पानीपत। शहर की सरकार के लिए मतदान रविवार को होगा। मेयर के चार और 26 वार्डों में पार्षद के 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 4,11,038 मतदाता इनका भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। इनमें 1,92164 महिला और 2,18,861 पुरुष मतदाता हैं। इनके साथ 13 ट्रांसजेंडर हैं। शहर में 119 स्थानों पर 365 बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन

इनमें 40 संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील बूथ होंगे। प्रशासन के साथ राजनीति दलों के सामने मतदान प्रतिशत बड़ी चिंता है। हालांकि दूसरी निकाय के चुनाव से अधिक मतदान का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज के मैदान में शनिवार को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। इसके साथ उनको चुनाव सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया। शाम तक सभी बूथों पर चुनाव पार्टी पहुंच गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव वाले दिन शराब के सभी ठेके बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय अनुसार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ किया जाएगा। पूरा प्रशासन निष्पक्ष शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध है। सामान्य आब्जर्वर मनिता मलिक ने शनिवार को निगम मेयर व पार्षद के चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एमडी शुगर मिल मनदीप, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विक्रम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र गिल, सहायक रिटर्निग अधिकारी सौरभ शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स व एसडीएम वीरेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed