फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day of practical exams for classes 10th and 12th.

Panipat News: 10वीं, 12 वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of practical exams for classes 10th and 12th.
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो रही हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक उसी दिन पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक इंटरनल असेसमेंट व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए तो छात्रों का परिणाम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग ऑब्जर्वर द्वारा की जा रही है, इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जियो-टैगिंग एप के माध्यम से ग्रुप फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। बाेर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस सत्र की इंटरनल असेसमेंट और सामान्य ज्ञान एवं जीवन कौशल ग्रेड के अंक 19 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद 20 से 23 फरवरी तक प्रति छात्र 500 रुपये जुर्माने के साथ अंक अपलोड किए जा सकेंगे, जिसमें अधिकतम जुर्माना पांच हजार रुपये तय किया गया ह, इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है। भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कराई जा रही हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रत्येक स्कूल से विज्ञान विषय का एक पर्यवेक्षक और एक प्राध्यापक को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रायोगिक परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी विद्यालयों को समय पर परीक्षाएं संपन्न कराकर अंक उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।



- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed