फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day of open counseling for UG first year in colleges

कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए ओपन काउंसलिंग का अंतिम दिन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of open counseling for UG first year in colleges
पानीपत। कॉलेजों में मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रकिया का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं आईटीआई में ओपन काउंसलिंग के तहत सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। कॉलेजों व आईटीआई में रिक्त रही सीटें भरने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी कक्षाओं में दाखिले का विद्यार्थियों को एक ओर मौका देते हुए 29 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे, वहीं आईटीआई में सातवें चरण के तहत 29 अक्तूबर तक नए आवेदन किए जा सकते थे। आईटीआई में 30 अक्तूबर तक दाखिला लिया जा सकता था, वहीं यूूजी कक्षाओं में 31 अक्तूबर तक लिया जा सकेगा। दाखिले को लेकर आवेदकों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
यूजी कक्षाओं में 31 तक होगा दाखिला
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल ओपन किया हुआ है। विद्यार्थी अब कॉलेजों में यूजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए 31 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। वहीं यूजी प्रथम वर्ष में नए रजिस्ट्रेशन के लिए 19 से 29 अक्तूबर तक पोर्टल ओपन किया था। विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं, यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 19 से 31 अक्तूबर तक पोर्टल ओपन कर दाखिला लेने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आईटीआई में सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया रविवार को संपन्न हुई। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रही। साथ ही नए आवेदकों के आवेदन मांगे गए थे। नए आवेदक 19 से 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर ओपन काउंसलिंग के तहत चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे। सातवें चरण में 17 अक्तूबर को रिक्त् सीटों की सूची जारी की गई थी। आईटीआई में छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद करीब 20 प्रतिशत सीटें रिक्त थी। जिला आईटीआई में 880 सीटों पर छह चरणों में 750 सीटों पर दाखिले हुए थे। 130 सीटें अभी भी रिक्त हैं। जिले की अन्य 12 राजकीय आईटीआई में भी करीब 20 फीसदी तक सीटें रिक्त रही।
बॉक्स
पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद
जिले के कॉलेजों में अभी स्नातक की पांच से दस प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा खाली सीटें गांवों व कस्बों के महाविद्यालयों में हैं। ऐसे में कॉलेजों के अनुरोध पर विद्यार्थियों को विभाग ने दाखिले का एक मौका और दिया था। दाखिले के लिए पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है।
वर्जन-
- उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 19 से 29 अक्तूबर तक के लिए पोर्टल ओपन किया था। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकेंगे।

- डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
वर्जन-
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छह चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें रिक्त रही। विभाग ने सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत 19 से 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चली। सातवें चरण की ओपन काउंसलिंग में सीटें भरने की संभावना है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed