Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To recognize the true nature, it is necessary to know God.

Panipat News: वास्तविक स्वरूप की पहचानने के लिए परमात्मा को जानना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
To recognize the true nature, it is necessary to know God.
राज्यपाल आ​​शिम घोष से बात करते सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि हमें अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानने के लिए परम अस्तित्व परमात्मा को जानना जरूरी है। ब्रह्म बोध से ही आत्मबोध सम्भव है। उन्होंने ये विचार पानीपत के समालखा स्थित भोड़वाल माजरी निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित चार दिवसीय 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के दूसरे दिन दिन देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान राज्यपाल आशिष कुमार घोष ने संत निरंकारी मिशन की दिव्य विचारधारा व मानवता के प्रति निष्काम सेवाओं की प्रशंसा की। सेवादल के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पौने तीन बजे निरंकारी संत समागम समालखा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
समागम के दूसरे दिन अलग-अलग प्रदेश से आए बाल कलाकारों और कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। देश के कोने कोने और विश्व के विभिन्न देशों की संस्कृतियों के एक मंच पर मिलने से आत्ममंथन का भाव गूंज उठा। सतगुरु माता ने कहा कि संसार में विभिन्न धर्म हैं और हर किसी की अपनी अपनी आस्था है। हर कोई एक ही सत्य की बात कर रहा है। वास्तव में यह एक निराकार परमात्मा ही है जो सदैव रहने वाला सत्य है। यही सबका मूल स्रोत है। जब हम इस स्रोत के साथ जुड़कर एकत्व के भाव में समाहित हो जाते हैं तो फिर कोई विपरीत भाव मन में उत्पन्न नहीं होता। समागम का मुख्य विषय आत्ममंथन भी इसी और अग्रसर करता है। मानव को इस एक सत्य का आधार लेकर आत्ममंथन करते हुए अपने भीतर की यात्रा तय करते चले जाना है।
विज्ञापन

सामाजिक उपलब्धि, पारिवारिक रिश्ते और मन के विचार सब अस्थायी
सतगुरु माता ने भौतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन सांसारिक उपलब्धियों के लिए मनुष्य अपना अमूल्य समय व्यतीत कर रहा है, वह सामाजिक उपलब्धियां, पारिवारिक रिश्ते यहां तक कि मन के विचार आदि सब अस्थायी हैं और वे भी समय के साथ बदलने और अंत में समाप्त होने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि स्थायी केवल परमात्मा है। यह परमात्मा जितना बाहर है उतना भीतर भी है। जब इस स्थायी परमात्मा की उपलब्धि होगी तभी मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा दूर करने के लिए स्विच ऑन करें
सतगुरु माता ने उदाहरण देकर समझाया कि जिस तरह हम कमरे के अंधेरे को दूर करने के लिए स्विच ऑन करते हैं और उजाले का इंतजार नहीं करना पड़ता। ठीक उसी प्रकार से अज्ञानता के अंधेरे में जी रहे मनुष्य के जीवन में जब ब्रह्मज्ञान प्रवेश करता है तो ज्ञानरूपी प्रकाश से तुरंत आलोकित हो जाता है। सतगुरु माता ने समझाया कि आत्ममंथन या भीतर की यात्रा मनोवैज्ञानिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक विषय है। हर समय निरंकार परमात्मा का अहसास रखते हुए अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनका सुधार करना होगा। जिससे समर्पण, विनम्रता जैसे दिव्य मानवीय गुण जीवन में सहज ही उतरते चले जाएंगे।

राज्यपाल आशिम घोष से बात करते सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज। संवाद

राज्यपाल आशिम घोष से बात करते सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed