फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tirkhu shrine of village Sink lit up with lamps

दीपों से जगमग हुआ गांव सींक के तिरखु तीर्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tirkhu shrine of village Sink lit up with lamps
पानीपत। लाल बत्ती चौक पर दीया जलाते हुए लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। गीता महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार शाम को लाल बत्ती चौक पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शहरी विधायक प्रमोद विज और डीसी सुशील सारवान सहित नगराधीश रविंद्र मलिक व विभिन्न समाजसेवियों ने भाग लिया। इसी कड़ी में गांव सींक स्थित तिरखु तीर्थ पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर की समिति के साथ-साथ बीडीपीओ इसराना व उनके कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने की संपूर्ण कला सिखाती है। गीता पूरे जिले में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश व विदेश में भी भारतीय संस्कृति का आगाज करती है। आज के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता का पूरा प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि गीता महोत्सव में गीता के ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए। यह स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने के लिए बहुत बड़ी विधि बताती है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने गीता महोत्सव के कार्यक्रम को संपूर्ण करने में सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

डीसी सुशील सारवान ने कहा कि गीता का संदेश जीवन में अपनाने से जीवन सुखमय होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ जीओ गीता परिवार स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में गीता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जा रहा है। गीता हमारी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की सूचक है। इस मौके पर जीओ गीता परिवार से अनिल मदान, राजकुमार झांब, कृष्ण नारंग, गौरव लीखा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed