{"_id":"6ad0cee6f1f837508c083b38","slug":"tips-for-staying-healthy-shared-with-participants-at-a-yoga-camp-in-prem-park-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166054-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रेम पार्क में योग शिविर में साधकों को दिए सेहतमंद रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रेम पार्क में योग शिविर में साधकों को दिए सेहतमंद रहने के टिप्स
विज्ञापन
प्रेम पार्क में योग करते साधक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असंध रोड स्थित दत्ता कॉलोनी के प्रेम पार्क में वीरवार को विशेष योग क्लास का आयोजन किया गया। इसमें आसपास की तीन कॉलोनियों के योग साधकों ने भाग लिया।
पतंजलि हरिद्वार स्वाभिमान समिति के पानीपत तहसील प्रभारी योग गुरु बलवान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने साधकों को ओम के उच्चारण व वैदिक मंत्रों के साथ योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल और घुटनों के दर्द से राहत दिलाने वाली विशेष एक्सरसाइज कराई। उन्होंने योग करने से व्यक्ति कई बीमारियों को मात दे सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि योग एक्सपर्ट पंकज ठकराल ने साधकों को प्राणायाम, ध्यान मुद्रा और सही खान-पान की दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पतंजलि स्वाभिमान समिति के योग शिक्षक निर्मल सिंह कवी, अनीता और रोहित ने योग अभ्यास कराया। इस अवसर पर सुनीता, संतरो, शीला रानी, राजबाला, सुमेरी, ममता, रजनी, कमलेश, संगीता, सरोज, रोशन फौजी, किशन फौजी, सरदार तरसेम सिंह, ब्रह्मजीत सेन, कुलदीप जावला व मास्टर प्रीतम छौक्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
30