{"_id":"0ebe08938100e868942068cb4b476899","slug":"tinkering-with-the-girl-four-at-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ छेड़छाड़, चार पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ छेड़छाड़, चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेश उर्फ पीना व इसका भाई राकेश पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिल कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार चेतावनी देने पर आरोपी बाज नहीं आए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने राजेश, इसके भाई राकेश व इनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर चार युवकों पर केस दर्ज किया गया है, आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।