फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tilak imposed on video call to brothers sitting abroad

परदेस में बैठे भाइयों को वीडियो कॉल पर लगाया तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tilak imposed on video call to brothers sitting abroad
पानीपत। स्कॉटलैंड से बहनों को वीडियो कॉल कर तिलक लगवाते कैंडी श्योराण। - फोटो : Panipat
पानीपत। भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को वीडियो कॉल कर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना भी की है। भाइयों ने भी कोरियर से बहनों के लिए उपहार भेजे हैं। जिले भर में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की। भाई दूज को लेकर शनिवार सुबह से जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने
विज्ञापन

दो साल से स्कॉटलैंड में है,
दो साल से स्कॉटलैंड में नौकरी कर रहे सेक्टर 13-17 निवासी शिवम उर्फ कैंडी श्योराण की बहनों को इस साल भी वीडियों कॉल पर भाई को तिलक लगाया। साथ ही लंबी आयु की कामना की। भाई शिवम ने दोनों बहनों को जल्द भारत लौटने को कहा। शिवम ने इंग्लैंड से ही बहनों के लिए गिफ्ट भेजा। शिवम ने बताया कि वह दो साल पहले स्टडी वीजा पर इंग्लैड आया था, वह पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा है। बहनें उसे पर्व से पहले ही कॉल करनी शुरू देती है और भारत लौटने के लिए बोलती हैं। जिले में इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी, तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया।
विज्ञापन

बाजारों में रही रौनक
भैया दूज को लेकर बाजारों में भी खबू रौनक रही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली जबकि सड़कों पर भी आम दिनों के मुकाबले यातायात ज्यादा रहा। उन घरों में विशेष माहौल देखने को मिला जिनके घर में कन्या या पुत्र का पहला भैया दूज का त्योहार था। बच्चों के पहले भैया दूज को लेकर उनके परिवार के सदस्य भी विशेष उत्सुक दिखे। नन्हें भाई के माथे पर तिलक लगा बहन खुशी से फूली नहीं समा रहीं थी तो वहीं अपनी नन्हीं बहन से तिलक लगवा खुद को किसी राजकुमार से कम नहीं समझ रहा था। भैया दूज का शुभ मुहूर्त इस बार पूरा दिन भर रहा। अधिकतर लोगों ने सुबह ही बहनों से तिलक लगवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में किए गए विशेष इंतजाम
भाई दूज पर जिला जेल में बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां किसी भी बहन को निराश नहीं होना पड़ा। जेल प्रशासन ने सभी की मिलाई कराई। वहीं, कुछ भाइयों ने भी जेल में बंद बहनों से मुलाकात की। जेल में बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगा, उनकी दीर्घायु की कामना की। उनसे अपराध छोड़ने का वचन भी लिया।
खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
भाई दूज पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। जिले में 70 लाख से अधिक की मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। मिठाइयों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट की।

- ट्रैफिक जाम से भी पड़ा जूझना
भैयादूज पर शहर के कई व्यस्त इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम की स्थिति को भी झेलना पड़ा। इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड, रेलवे रोड जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें रही। त्योहार पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए मुख्य सड़कों व चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तो रही लेकिन भारी भीड़ के चलते वाहन रेंगते नजर आए। शहर के भीतरी इलाकों में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed