फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thug woman withdraws Rs 1.20 lakh from victim's credit card by becoming a bank worker

बैंककर्मी बनकर ठग महिला ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thug woman withdraws Rs 1.20 lakh from victim's credit card by becoming a bank worker
क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड रिडीम कर छह हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने का झांसा देकर एक महिला ठग ने 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि महिला ने खुद को बैंक कर्मी बताया और उससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद धोखाधड़ी से क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसार बाजार निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह 12 मई को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह आरबीएल बैंक से बात कर रही है। उसने कहा कि रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने से छह हजार रुपये क्रेडिट कार्ड में जमा हो जाएंगे। फोन करने वाली महिला ने उसके दो क्रेडिट कार्ड नंबर बताए, जो सही थे। उसने कहा कि आधे घंटे में प्वाइंट खाते में आ जाएंगे। जिसके कुछ देर बाद फोन पर ओटीपी आने शुरू हो गए। उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने आरबीएल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अकाउंट बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक खाते से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुई है, लेकिन फिर भी उसने बैंक अकाउंट ब्लॉक करा दिया। जिसके कुछ समय बाद मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कट गए। साथ ही 20 हजार रुपये कटने का दूसरा मैसेज मिला। पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक में जाकर जानकारी निकलवाई तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से फोन कर्ता महिला ने 1.20 लाख रुपये शॉपिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed