फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths who went to take bath in Yamuna river drowned, three were saved

Panipat News: यमुना नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तीन को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Three youths who went to take bath in Yamuna river drowned, three were saved
सनौली(पानीपत)। यमुना नदी में सनौली घाट पर स्नान करने गए छह युवकों में से तीन युवक कुंड में डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ यमुना घाट पर जमा हो गई। सूचना पर यूपी और हरियाणा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। दोनों प्रदेशों के 12 से अधिक गोताखोर पानी में युवकों की तलाश कर रहे हैं। देर रात तक नदी में डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। वहीं सूचना मिलने के बाद नदी में डूबे युवकों के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले के कंडेलगंज निवासी श्यामू, राकेश, पिंटू, राजेश, अजय व सूरज अपने परिवारों के साथ पानीपत के उग्रा खेडी मोड़ पर वीरनगर में रहते हैं। सभी यहां फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार को फैक्टरी से छुट्टी होने के कारण वह यमुना नदी में स्नान करने गए थे। यमुना नदी में स्नान करते समय 19 वर्षीय श्यामू, 24 वर्षीय राकेश और 30 वर्षीय पिंटू अचानक कुंड में चले गए। तीनों ने शोर मचाया तो उनके साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण तीनों पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर हरियाणा की सनौली और यूपी के कैराना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से पानी में डूबने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी। यूपी की कैराना पुलिस ने गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व अफजल तथा हरियाणा पुलिस की ओर से गोताखोर राजकुमार, धमेंद्र सहित कई ‎गोताखारों को सर्च अभियान में लगा दिया। उधर, हादसे की सूचना पर पानीपत युवकों के परिजन भी यमुना नदी पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि राकेश व पिंटू विवाहित हैं, जिनमें पिंटू के तीन और राकेश के एक बेटा है। देर रात तक यमुना में डूबे मजदूरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
यमुना में तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से उनको तलाश किया जा रहा है। लोगों को यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी या कुंड में जाने से रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार, प्रभारी, थाना सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed