फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths kidnapped a minor

Panipat News: तीन युवकों ने किया नाबालिग का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Three youths kidnapped a minor
सनौली। सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवक एक नाबालिग लड़की को घर के बाहर से जबरन बाइक पर बिठा कर अपने साथ ले गए। तीनों नाबालिग को एक आरोपी के घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत नाबालिग की तलाश में एक युवक के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उस समय एक आरोपी कमरे में नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहा था और दो युवक राहुल व अजीत घर के बाहर पहरा दे रहे थे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने परिजनों से मारपीट की गई। नाबालिग के परिजनों ने सनौली खुर्द पुलिस थाना में शिकायत दी और पुलिस ने तीन युवकों राहुल, आदित्य व अजीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को नाबालिग ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए और सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि नाबालिग के परिजनों के बयान पर आरोपी राहुल, आदित्य और अजीत के खिलाफ मामला दर्ज करके नाबालिग के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल भी करवाया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed