फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths arrested with pistol

Panipat News: पिस्तौल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with pistol
पानीपत। आठ मरला चौकी पुलिस ने रविवार रात को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है आरोपी कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी निवासी मुबसीर, सादिक व हनुमान कॉलोनी निवासी सौरभ के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की। चौकी इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम को एनएफएल नाके पास गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली, जिनके पास पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चार माह पहले यूपी के शामली जिले के कच्ची गढ़ी गांव से तीन हजार रुपये में पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से दो सादिक और सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, मुबसीर को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में कराया सूर्य नमस्कार, 274 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
पानीपत।सोमवार को पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों ने सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराया और इसके शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। 274 पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास में हिस्सा लिया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed