फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three vehicles collided, 9 people injured

तीन वाहन टकराए, नौ लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
three vehicles collided, 9 people injured
देर रात को हाइवे पुलिस चौकी के सामने तीन वाहन आपस मे टकरा गए। वाहनों के आपसी टकराव के चलते मिनी बस मे सवार सात लोग व पिकअप गाड़ी में सवार चालक व मालिक बाल बाल बच गया। वहीं हाइवे पर रूक-रूक कर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआवना किया। इसके बाद क्रेन के सहारे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जीटी रोड सामान्य कराया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर निवासी चालक सुमित ने बताया कि वह देर रात को सहारनपुर से सब्जियां लेकर बहादुरगढ़ जा रहा था। रात्री करीब दो बजे बारिश व निर्माणाधीन हाइवे पर कार्य के चलते उसके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे गाड़ी की ट्रक के साथ व पीछे से आ रही मिनी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे मे चालक सुमित व मालिक अहमद वासी सहारनपुर बाल बाल बच गए उसने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वहीं मिनी बस चालक राजन निवासी लुधियाना ने बताया कि वह लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। समालखा पहुंचने पर पिकअप गाडी के साथ टक्कर हो गई हादसे में बस मे सवार 7 लोग बाल बाल बच गए। जिसमे दो महिलाएं एक बच्चा व 4 पुरूष शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआवना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed