फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three thieves made away with thousands of rupees

Panipat News: गल्ले से हजारों रुपये ले उड़े तीन चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Three thieves made away with thousands of rupees
समालखा। रेलवे रोड समालखा की फलों और जूस की एक दुकान के गल्ले से तीन चोर करीब 62 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने नियोजित तरीके से दुकानदार को बातों में उलझाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों चोर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


समालखा चौकी पुलिस को धीरज गांधी निवासी पडाव मोहल्ला ने बताया कि उसकी रेलवे रोड माता पुली चौक पर सचदेवा फ्रूट जूस कार्नर के नाम से दुकान है। शनिवार को वह अपनी पत्नी सोनम के साथ दुकान पर थे। दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर चाकलेट लेने आया। तभी उसका एक अन्य साथी भी मेरी दुकान पर आया और मेरे से खाने पीने का सामान लेने लगा। तभी इनका एक अन्य साथी भी दुकान पर आया और मेरे से खाने पीने का सामान लेने लगा। इन्होंने बातों में उलझा लिया। वह सामान देने लगा तो इसकी बीच आरोपियों ने उसकी दुकान के गल्ले में से 61800 रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। बाद में देखने पर पता चला कि उनका एक साथी बाहर गली में रेकी कर रहा था। चोरों ने पैसों के साथ उसकी बैंक की चैक बुक भी चोरी कर ली। दुकानदार धीरज ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed