फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three siblings missing, police teams engaged in search

Panipat News: तीन भाई-बहनें लापता, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three siblings missing, police teams engaged in search
पानीपत। राज नगर से तीन भाई बहन लापता हो गए। तीनों आठ जुलाई को किसी को बिना कुछ बताए चले गए। इसकी शिकायत परिजनों ने आठ मरला पुलिस चौकी को दी। पुलिस की टीमें तीनों की तलाश कर रही है। परिजन भी अपने स्तर पर बच्चों की तलाश कर रहे हैं। ये बच्चे इससे पहले भी घर से जा चुके हैं। पुलिस ने इनको बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


राजनगर निवासी रानी पत्नी अशोक ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बेलवा गांव के रहने वाले हैं। वह कई साल से राजनगर में किराए पर रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार को वह फैक्टरी गए थे। दोपहर में उनके बेटे शिवम, अंकुश व बेटी शिवानी बिना किसी को कुछ बताए घर से चले गए। उन्होंने अपने स्तर पर तीनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ये बच्चे दो माह पहले भी बिना बताए घर से चले गए थे। पुलिस ने उन्हें स्काईलार्क के पास से भीख मांगते हुए बरामद किया था। उस वक्त इन बच्चों को आश्रम में छोड़ा गया था ताकि ये गुम न हो जाएं। आठ मरला चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ये बच्चे पहले भी घर से चले गए थे। बच्चे चंचल हैं। घर से चले जाते हैं। उन्हें इनकी सुरक्षा के लिए आश्रम में भी छोड़ा गया था। माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं, इसलिए वे इनका 24 घंटे ध्यान नहीं रख सकते। कुछ दिन पहले इनकी माता इनको आश्रम से ले आई थी। अब दोबारा फिर ये चले गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed