फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three safety supervisors died after car fell into the canal

नहर में कार गिरने से तीन सेफ्टी सुपरवाइजरों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three safety supervisors died after car fell into the canal
पानीपत। दुशाल। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत (समालखा)। गांव बुडशाम के पास दिल्ली पैरलल नहर में बुधवार की रात कार गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों पानीपत रिफाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर थे। कार चले रहे डीवीआर कर्मी ने खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रमीणों ने पुलिस को सूचना दी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में फंसे तीन सेफ्टी सुपरवाइरजों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जींद के गांव सिंघाना निवासी विनित (24) पुत्र सतीश, चंडीगढ़ के गांव मनी माजरा निवासी दुशाल सैनी (20) पुत्र राजेश सैनी और हिसार के गांव दानाखुर्द निवासी पवन कुमार (24) पुत्र सुनील की मौत हो गई। तीनों और अमित निवासी समालखा दोस्त थे। चारों पानीपत रिफाइनरी में सेवाएं दे रहीं आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत थे। अमित की कार में सवार होकर चारों बुधवार की सुबह अपने मित्र के विवाह समारोह में भाग लेने दिल्ली गए और रात को लौट रहे थे।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय रात करीब पौने नौ बजे गांव बुडशाम के पास कार अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। कार अमित चला रहा था। अमित ने पुलिस को बताया कि उसने कार का शीशा तोड़ा और तैरकर बाहर आ गया। शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने समालखा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अमित को निजी अस्पताल भेजा और ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए नहर से कार निकाली गई। कार में फंसे विनीत, दुशाल और पवन को बाहर निकालकर गांव सिवाह स्थित पार्क अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं, जांच जारी
तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल अमित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ, समालखा थाना पुलिस

पानीपत। पवन। फाइल फोटो।

पानीपत। पवन। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

पानीपत। विनीत।  फाइल फोटो।

पानीपत। विनीत। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed