फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three robbery accused taken on production warrant, mobile recovered

Panipat News: लूट के तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिए, मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three robbery accused taken on production warrant, mobile recovered
इसराना। शाहपुर से लाखू बुआना रोड पर पिकअप चालक से लूट की वारदात में तीन आरोपियों को इसराना पुलिस ने मंगलवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोहाना के गढ़ी सरायनामदार खा निवासी मुकेश उर्फ रवि, हरीश और वार्ड नंबर 14 निवासी अमित उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रभारी महिपाल के बताया कि छह नवंबर की देर रात पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर निवासी अनिल अपनी पिकअप गाड़ी में एक भैंस, दो गाय और दो बछड़े लेकर पट्टीकल्याणा जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 2:15 बजे शाहपुर से लाखू बुआना रोड पर काले रंग की वरना गाड़ी में सवार 6-7 युवकों ने उसकी पिकअप के आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया। युवकों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए पिकअप की जांच की और चालक की जेब से एक हजार रुपये, पर्स से छह हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed