{"_id":"6849789cba86df953b0ac413","slug":"three-people-died-due-to-drowning-in-yamuna-river-in-panipat-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यमुना नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, डूबकर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: यमुना नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, डूबकर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
Wed, 11 Jun 2025 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:08 PM IST
सार
संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले में एक दुखद हादसे ने तीन परिवारों को गमगीन कर दिया। बापौली थाना क्षेत्र के तहत संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। तीनों दोस्त संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए थे। फिलहाल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिए हैं जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तीनों की हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक बापौली क्षेत्र के संजौली यमुना घाट पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन किशोर नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों नदी के गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। तीनों लड़कों की पहचान हिमांशु पुत्र जय भगवान गांव मछरौली उम्र 17 साल व अवि पुत्र पंकज निवासी दिल्ली उम्र 12 साल और नितिन पुत्र सुरेश निवासी बड़ौत यूपी उम्र 14 साल कै तौर पर हुई है।
विज्ञापन