फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three ladies swallowed poison, a death

तीन महिलाओं ने जहर निगला, एक की मौत

Sat, 15 Mar 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 15 Mar 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। होली से एक दिन पहले घरेलू कलह के चलते संदिग्ध हालत में तीन महिलाआें ने अलग-अलग जहर निगल लिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दोनों को पीजीआई खानपुर में इलाज को दाखिल कराया है। पुलिस ने मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना इसराना के अंतर्गत कारद गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कारद निवासी पूनम (28) ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया।

परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। चिकित्सक उपचार के बाद भी पूनम की तबीयत बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसको पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को शव गृह में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के अंतर्गत राजा खेड़ी गांव में एक महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको गंभीरावस्था में पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया। राजा खेड़ी निवासी कृष्णा ने शनिवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया।

परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। महिला का कहना है कि उसने सल्फास की दो गोली निगली हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद उसकी तबीयत कुछ सामान्य है, लेकिन सल्फास का असर किसी भी समय बढ़ जाता है।

ऐसे में वे रिस्क नहीं ले सकते। जिसके चलते चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर के वार्ड-10 में पति के साथ हुए विवाद के बीच महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको गंभीरावस्था में पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शहर के वार्ड-10 निवासी रूबी ने शनिवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया।


परिजनों को उसकी तबीयत बिगड़ने पर पता चला और उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और हालात को देखते हुए पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रुबी की शनिवार को उसके पति आसिफ के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने इसमें मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed