फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three killed in separate accidents after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग तीन हादसों में तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three killed in separate accidents after being hit by a train
पानीपत। ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक मृतक की शिनाख्त हो पाई है, जबकि दो शिनाख्त के प्रयास में जीआरपी पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पहला हादसा टोल प्लाजा के पास रविवार देर शाम हुआ था, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। युवक की शिनाख्त सावन कॉलोनी निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा के रूप में हुई है। लक्ष्मण मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण मजदूरी करता था। वह रविवार शाम को घर से टहलने जाने की कहकर घर से निकला था। टोल प्लाजा के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दूसरा हादसा असंध रोड स्थित शिवपुरी के पास सोमवार को हुआ। सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। मृतक नीली पेंट, आसमानी रंग की जैकेट पहने हुए है। उसके दाएं हाथ पर सत्यमेव जयते लिखा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा
जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तीसरा हादसा सोमवार सुबह सेक्टर-6 के पास हुआ। राहगीरों ने शव को रेलवे लाइन ट्रैक के पास पड़ा देखा और जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक ग्रे रंग की जैकेट, सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर एफएलवाईएमआईआरएटीईएस और दाएं हाथ पर अंग्रेजी में यूके नाम गुदा हुआ है। एक कान में आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed