{"_id":"628e4efba04f30539b52fa75","slug":"three-killed-in-road-accident-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Panipat: कार पर पलटा ट्राला, दो भाइयों सहित तीन की मौके पर मौत, पांच लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Panipat: कार पर पलटा ट्राला, दो भाइयों सहित तीन की मौके पर मौत, पांच लोग थे सवार
Wed, 25 May 2022 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 May 2022 09:14 PM IST
सार
गांव आट्टा में भट्ठे पर झगड़े के बाद श्रमिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ला रहे थे। गांव सिवाह के पास ट्राले ने पीछे से पहले कार में टक्कर मारी, फिर ट्राला कार पर ही पलट गया।
विज्ञापन
मृतक दिलावर, राम अवतार और रामलाल का फाइल फोटो। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में गांव सिवाह के पास हाईवे पर एक ट्राले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार डिवाइडर पर जा टकराई। ट्राला कार पर ही पलट गया। हादसे में कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। ट्राला चालक ट्राला छोड़ मौके से फरार हो गया। कार सवार गांव आट्टे में भट्ठे पर झगड़े में घायल हुए साथी श्रमिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों और घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव जवेड खण्डेहा, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश निवासी राम अवतार (25)और रामलाल (27) पुत्र बिरछानी लाल पिछले तीन साल से आट्टा गांव स्थित भट्ठे पर काम करते थे। दोनों सगे भाई थे। राम अवतार की ढाई साल पहले शादी हुई थी। वो एक डेढ़ साल के बच्चे का पिता था। राम अवतार दो लड़कों और दो लड़कियों का पिता था। दोनों भाई अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रहते थे। माता-पिता गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीबन 12 बजे भट्ठे पर मजदूर आशू और महेश का झगड़ा हो गया था। आशू ने महेश पर कस्सी से हमला कर दिया। इसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राम अवतार ने इस बारे में खेत के मालिक दिलावर को फोन कर घटना की जानकारी दी। दिलावर अपनी कार लेकर भट्ठे पर पहुंचा। दिलावर, राम अवतार, रामलाल व भट्ठे का मुनीम रामकरण कार में महेश को बैठाकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ला रहे थे।
कार दिलावर चला रहा था। मुनीम रामकरण आगे सीट पर बैठा था। पीछे राम अवतार, रामलाल व महेश बैठे थे। गांव सिवाह के पास जीटी रोड पर एक ट्राले ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर पर टकरा गई और ट्राला कार पर ही पलट गया। कार में सवार दिलावर, राम अवतार व रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने पुलिस की मदद से महेश व रामकरण को कार से बाहर निकाला। रामकरण को हादसे में चोटें नहीं आई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भिजवाया। तीनों शवों को शवगृह में रखवा दिया गया। गंभीर रूप से घायल महेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
ऐसे हुआ हादसा
गांव सिवाह और नांगलखेड़ी के बीच मौजूदा समय में हाईवे को आठ लेन करने का काम चल रहा है। काम प्रगति पर होने के कारण बीबीएमबी के पास ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। हाईवे से सर्विस लेन पर आते वक्त वाहन एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास करते हैं। ट्राला चालक ने भी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
ट्राले ने पीछे से कार को टक्कर मारी। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। ट्राला चालक ने भी स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। ट्राला भी डिवाइडर से टकराने के बाद कार पर पलट गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जीटी रोड से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।