फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three JBM drivers and a helper dismissed; supervisors issued notices.

Panipat News: जेबीएम के तीन चालक व हेल्पर बर्खास्त, सुपरवाइजरों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Three JBM drivers and a helper dismissed; supervisors issued notices.
जेबीएम के वाहनों की जांच के दौरान बात करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : निगम - फोटो : परीक्षा की तैयारी में किताबों से ज्यादा अब एआई पर भरोसा
पानीपत। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी आठ साल बाद भी शहर में पूरा काम नहीं कर पा रही है। कई वार्डों में 38, 45, 52 और 55 प्रतिशत तक क्षेत्र में ही कूड़ा उठान हो पा रहा है। मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने वीरवार को सेक्टर-13-17 में भौतिक सत्यापन किया तो कंपनी के सब दावों की पोल खुल कई। कंपनी के दावों को चालक व अधिकारी ही स्पष्ट नहीं कर पाए। निगम आयुक्त ने इसे गंभीर मानते हुए तीन चालक व हेल्पर को बर्खास्त कर दिया और इन क्षेत्र के सुपरवाइजर को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने वीरवार को जेबीएम कंपनी की ओर से संचालित सफाई व्यवस्था व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएमसी अरुण भार्गव, कार्यकारी अभियंता नवीन, संबंधित सहायक अभियंता, सीएचआई जितेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेबीएम कंपनी के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों की विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों द्वारा वाहनों की स्थिति, उनकी कार्यक्षमता और वाहनों में लगाए गए जीपीएस की कार्यप्रणाली का मौके पर निरीक्षण किया गया। इसमें वाहनों की लोकेशन व संचालन की उचित निगरानी के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों एवं हेल्परों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान मेयर और आयुक्त ने जेबीएम कंपनी के सफाई कर्मचारियों व हेल्परों से भी सीधे संवाद किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से उनकी कार्य संबंधी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। चालकों ने वार्ड व कॉलोनी में पूरी कवरेज न करने पर सवाल पूछा। उन्होंने सड़क व गली खस्ता होने की बात कही। संबंधित पार्षदों से उनके सामने गली व सड़क की स्थिति की जानकारी ली। इसमें चालकों की बातों में सच्चाई कम नजर आई। आयुक्त ने संबंधित तीनों चालक व हेल्पर को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को और प्रभावी बनाने की तैयारी
आयुक्त ने जेबीएम कंपनी के अधिकारियों व संबंधित नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जाए। सभी निर्धारित क्षेत्रों में समय पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण को लेकर नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़ा कलेक्शन वाहनों की नियमित निगरानी की जाए और जीपीएस के माध्यम से वाहनों की आवाजाही व निर्धारित रूट की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। वाहनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी पाए जाने पर उसे तत्काल ठीक करवाया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed