फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including a woman who went to withdraw money from ATM cheated

एटीएम से रुपये निकालने गई महिला समेत तीन को ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman who went to withdraw money from ATM cheated
पानीपत। एटीएम बूथों पर रुपये निकालने गए दो युवकों और एक महिला को शातिर ठगों ने निशाना बनाया और उनके खातों से 1.90 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने मशीन में तकनीकी खराबी का झांसा देकर उनके कार्ड लिए और फिर उसे बदल दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठगी नंबर-1
शिवनगर निवासी राम ने बताया कि 10 मार्च को वह जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। उसने सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर 20 हजार रुपये निकलवाए थे। वह दोबारा रुपये निकालने लगा तो नहीं निकले। इसी बीच पीछे खड़े दो युवकों ने कहा कि खाता ब्लॉक नहीं हुआ है। उन्होंने डेबिट कार्ड लिया और मशीन से लगाकर लौटा दिया। फिर दोनों चले गए।
विज्ञापन

वह 20 हजार रुपये गिनने लगा, इसी बीच खाते से 60 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ मिला। वह तुरंत पीएनबी पहुंचा और खाता ब्लॉक कराने के लिए मैनेजर को शिकायत दी लेकिन इसी बीच खाते से पांच हजार रुपये और कट गए। उसके खाते से कुल 65 हजार रुपये निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी नंबर-2
विकास नगर निवासी नजरुद्दीन ने बताया कि उसका कोटक महेंद्रा बैंक में खाता है। वह 10 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे गोहाना रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने गया था। वह अंदर गया और मशीन में कार्ड डाला तो इसी बीच दो युवक बूथ के अंदर आ गए। उसने मशीन में पिन और रुपये की संख्या डाली, खाते से रुपये तो कट गए, लेकिन मशीन से रुपये बाहर नहीं आए। वह मशीन से निकली स्लिप को चेक करने लगा तो दोनों युवक पास आए और मैं देखता हूं कहकर जल्दबाजी में कार्ड लेकर देखने लगे।
पीड़ित ने बताया कि वह रुपये न निकलने का कारण जानने के लिए बैंक के अंदर गया और संबंधित कर्मचारी को बुलाकर बाहर लाया तो इसी बीच उसके खाते से आठ बार में 80 हजार रुपये कट गए, जोकि किसी दूसरे बूथ से निकाले गए। उसने डेबिट कार्ड चेक किया तो वह कार्ड बदला मिला। आरोपियों ने कार्ड बदलकर रुपये निकाले। अंत में उसने अपना कार्ड ब्लॉक कराया और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ठगी नंबर-3
नांगलखेड़ी निवासी निर्मला पत्नी शीशपाल ने बताया कि वह 10 मार्च को सुबह सवा 10 बजे नांगलखेड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने गई थी। बूथ पर पहले से एक युवक खड़ा हुआ था। आरोपी युवक ने कहा कि वह रुपये निकालकर दे देता है, उसने विश्वास कर कार्ड दे दिया। युवक ने 1500 रुपये निकालकर दे दिए।
इसी बीच आरोपी ने रुपयों की स्लिप निकालने का झांसा देकर दोबार कार्ड लिया और बदलकर दे दिया, जिसका उसे पता नहीं चला। एक घंटे बाद खाते से पहले 20 हजार और उसके बाद 28 हजार रुपये निकले तो कार्ड बदले जाने का खुलासा हुआ। उसने कार्ड ब्लॉक कराया और सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 29 थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक के क्रेडिट कार्ड से ठग ने निकाले 2.35 लाख रुपये
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 2.35 लाख रुपये निकाल लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी की अशोका कॉलोनी निवासी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि वह हाल में पानीपत के मॉडल टाउन में रहता है। सात मार्च को रात करीब 10 बजे उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 95 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसी बीच दोबारा क्रेडिट कार्ड से 45 हजार रुपये कट गए।

पीड़ित ने बताया कि उसने किसी को कोई ओटीपी नहीं बताया और न उसके पास कोई कॉल आया। उसने कस्टमर केयर पर कॉल किया तो इसी बीच उसके पास खाते से 95 हजार रुपये कटने का तीसरा मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात ठग ने कुल 2.35 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले है। मैसेज में किसी पे-स्प्रींट का नाम लिखा हुआ था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed