फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three hours before the burning, the effigies of Ravana and Meghnath fell due to a gust of wind.

Panipat News: दहन से तीन घंटे पहले हवा के झोंके से गिरे रावण और मेघनाथ के पुतले

Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three hours before the burning, the effigies of Ravana and Meghnath fell due to a gust of wind.
सेक्टर-13-17 में गिरा रावण का पुतला। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दशहरा पर हवा के झोंके से कमजोर फाउंडेशन के कारण दो जगह रावण और मेघनाथ के पुतले गिर गए। सेक्टर-13-17 में शहरी विधायक प्रमोद विज और लोकेश दास महाराज के रावण की पूजा करने के कुछ देर बाद ही पुतला गिर गया। वहीं शिवाजी स्टेडियम में मेघनाथ का पुतला गिर गया। गनीमत रही कि दोनों जगह पुतले दहन से करीब तीन घंटे पहले गिरे। जिससे बड़ा हादसा बच गया।
शहर में पांच जगह दशहरा मनाया गया। श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की ओर से सेक्टर 13-17 में दशहरा मनाया गया। वीरवार को हवा की गति करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रही। विधायक प्रमोद विज और लोकेश दास महाराज रावण की पूजा कर मंच पर पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद रावण का पुतला गिर गया।
विज्ञापन

वहीं श्रीरामलीला कमेटी मॉडल टाउन की ओर से शिवाजी स्टेडियम में दशहरा मनाया गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे मेघनाथ का पुतला गिर गया। आयोजकों ने पुतलों को क्रेन की मदद से खड़ा किया। इसके बाद इनका दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 में गिरा रावण का पुतला। संवाद

सेक्टर-13-17 में गिरा रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed