फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three hours are trampling vehicle body

तीन घंटे शव को रौंदते रहे वाहन

Tue, 01 Oct 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 01 Oct 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
पानीपत के जीटी रोड पर गांव बड़ौली के पास सड़क हादसे में मृत एक व्यक्ति के शव को वाहन तीन घंटे तक रौंदते रहे, जिससे शव तीन हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन


बाद में उसकी शिनाख्त मुरादाबाद के श्याम सिंह के रूप में हुई और वह यहीं पर मूढे़ और कुर्सी बनाता था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हादसा बीती देर रात को जीटी रोड बड़ौली के पास हुआ। श्याम सिंह (40) मंडली समस्तपुर, मुरादाबाद यहां पर मूढ़े और कुर्सी बनाने का काम करता था। बीती रात को उसकी जीटी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। राहगीरों ने इसकी सूचना अल सुबह करीब तीन बजे पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एक तरफ किया। उस समय वाहनों के रौंदने से शव तीन हिस्सों में बंट चुका था। पुलिस ने वहीं पर सो रहे कुछ लोगों को जगाया और शव की शिनाख्त कराई। लोगों ने शव की शिनाख्त श्याम सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वे मुरादाबाद से हर साल सर्दियों से पहले यहां पर आकर मूढ़े व कुर्सी बनाकर बेचते हैं। श्याम सिंह भी यहां पर आता था। वे दिनभर काम करने के बाद शाम को यहीं पर सो जाते हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed