फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three ghats will be made concrete in Panipat, Sun temple will be built

Haryana: पानीपत में तीन घाट किए जाएंगे पक्के, बनाया जाएगा सूर्य मंदिर, मुख्यमंत्री ने छठ पर्व पर की घोषणा

Sun, 19 Nov 2023 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 04:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने छठ पर्व पर पानीपत में तीन घाट पक्का करने और सूर्य मंदिर बनाने की घोषणा की है। सीएम ने इन घाटों पर खर्च होने वाली पांच करोड़ की राशि जारी की। मुख्यमंत्री का दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने आभार जताया है।

विज्ञापन
Three ghats will be made concrete in Panipat, Sun temple will be built
पानीपत पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। पानीपत में तीनों बड़े आयोजन स्थलों पर पक्के घाट बनाने के साथ इन घाटों पर खर्च होने वाली पांच करोड़ की राशि जारी की। इसके साथ गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच सूर्य भगवान का मंदिर बनाने की घोषणा की। इसके लिए पहली किस्त में 21 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत के गोहाना रोड एनएफएल रजबाहे पर छठ महापर्व पर कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पूर्वांचल की 30 संस्थाओं के पदाधिरियों ने मिलकर कार्यक्रम किया। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी रहे। करनाल सांसद संजय भाटिया ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत का बड़ा नाम है। कार्तिक माह में त्योहार दिवाली के साथ शुरू हो जाते हैं और लंबे समय तक त्योहार चलते हैं। छठ पर्व भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पानीपत में तीज पर प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव किया था। जिसमें 50 हजार बहनें शामिल हुई थी। सभी बहनों को कोथली दी थी। बहन बेटियों के त्योहारों में उपस्थित होने की कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उसी वायदे को पूरा करते हुए छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। हरियाणा में कहा भी गया है कि आई तीज बो गई बीज। इसके बाद होली तक त्योहार रहते हैं। होली पर कहावत है कि आई होली भर ले गई झोली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती पर देश को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद बेटियों को बचाने के लिए लोग आगे आए हैं। उस समय प्रदेश का लिंगानुपता 879 था। जो आज बढ़कर 932 पहुंच गया।

प्रदेश में 300 स्थानों पर पूजन
प्रदेश में रविवार को 300 स्थानों पर छठ महापर्व पर पूजन किया गया। यहां पांच लाख परिवार शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ण को सूर्य पूत्र के नाम से जाना जाता है। उन्होंने करनाल में सूर्य भगवान की पूजा की थी। करनाल का नाम कर्ण के नाम से पड़ा है। वहां सूर्य मंदिर में पूजन किया जाता है और आज पूरे देश में सूर्य भगवान की पूजा की जा रही है।

पानीपत में तीन घाट पांच करोड़ में पक्के होंगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नहरों पर कच्चे घाटों को पक्का करने की घोषणा की। इसमें आहूलाना डिस्ट्रीब्यूट्री (एनएफएल रजबाहे) पर 700 फीट लंबा पक्का घाट बनाने की घोषणा की। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च आएगा।

असंध रोड पर थर्मल चैनल एक करोड़ की लागत से पक्का घाट बनाया जाएगा। बाबरपुर ड्रेन नंबर-दो पर एक घाट बनाया जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपये की मंजूरी दी। दोनों नहरों के बीच महाराना गांव की पांच एकड़ की जमीन पर सूर्य मंदिर का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां जमीन लेने के लिए महाराना ग्राम पंचायत से मांग की जाएगी। उनको इसके बदले दूसरी जगह जमीन दी जाएगी। सरकार को पूरी पांच एकड़ जमीन नहीं मिलती है तो कुछ टुकड़ा जरूर दिया जाएगा। सीएम ने मंदिर निर्माण के लिए पहली किस्त में 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनको दिल्ली में एक घाट के लिए संघर्ष करना पड़ा था, यहां तो मांग रखने पर तीन-तीन पक्के घाट बन गए हैं।

कॉलोनियों के लिए दो हजार करोड़ रिजर्व
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले कॉलोनी विकसित नहीं थी और न नियमित थी। इनमें लोगों को दिक्कत थी। इन कॉलोनियों में अधिकतर प्रवासी लोग रहते हैं। सरकार ने प्रदेश में एक हजार कॉलोनियों को नियमित किया है।


इन कॉलोनियों को विकसित करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये रिजर्व रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हैं। विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मंजूर किया है। प्रदेश में पहले से ही पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। श्रमिकों के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई गई हैं।

श्रमिकों को 51 हजार रुपये मुख्यमंत्री शगुन योजना व 50 हजार शादी के खर्च के लिए दी जाती है। सिलाई मशीन के लिए 3500 रुपये दी जाती है। तीन हजार रुपये एक साल के लिए दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि पानीपत के विकास में श्रमिकों का विशेष योगदान है। कृषि क्षेत्र और भवन निर्माण में विशेष योगदान हैं। पुरुषों ही नहीं महिलाओं का भी विशेष योगदान रहता है। मुख्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी ने पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जनहित प्रवासी कल्याण समिति के प्रधान मधु शुक्ला, चंदन मिश्रा, चंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed