{"_id":"694080e3bd8046fde10d4fd4","slug":"three-day-training-camp-will-start-from-today-in-kaithal-panipat-news-c-244-1-sknl1016-148888-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैथल में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैथल में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। जिले के छह खिलाड़ी हाल ही में आयोजित होने वाली खो-खो व फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इसी के तहत कैथल में खो-खो अंडर-19 आयु वर्ग के लिए 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। एईओ रविंद्र अंतिल ने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खो-खो अंडर-19 खेल प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के जबलपुर में 23 से 28 दिसंबर के दौरान आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें चार लड़के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाना से अजय, विजय, करण और अंकित तथा एक लड़की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौल्था से शिवानी शामिल हैं। प्रशिक्षण शिविर में इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
दूसरी ओर, झारखंड के रांची में 18 से 22 दिसंबर के दौरान आयोजित होने वाली लड़कियों की राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पानीपत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाना की एक छात्रा परी रांची के लिए रवाना हो चुकी है। छात्रा परी ने अंबाला में 11 दिसंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।