फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three arrested for murderously attacking a couple and their sons and committing robbery

Panipat News: दंपती व उसके बेटों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for murderously attacking a couple and their sons and committing robbery
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ती व उसके बेटे पर घर के बाहर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने दंपती के छोटे बेटे पर जिला नागरिक अस्पताल में भी हमला किया था। पुलिस वीरवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने दिलशाद व मुबारिक निवासी बापौली व आसिफ निवासी गौअली को गिरफ्तार किया है। विद्यानंद कॉलोनी निवासी नाजिम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने पिता इलियास व मां वशीला के साथ अपने घर के सामने खड़ा। तभी दिलशाद, मुबारिक, सानू, अकरम, राहुल भुरी 10-15 युवकों को साथ लेकर वहां आए। सभी आरोपी डंडों, गंडासे व तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने उन सभी का रास्ता रोककर डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके पिता का दांत तोड़ दिया। आरोपी दिलशाद ने उसकी जेब से 4500 रुपये छीन लिए और अन्य आरोपियों ने उसकी मां से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बचाव के लिए शोर किया तो गली के काफी लोग मौके पर इक्कठा होने लगे। सभी आरोपी लोगों को इक्कठा होते देख जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित कारों में बैठकर मौके से फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जब पीड़ित जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो यहां भी आरोपियों ने उन पर हमला किया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने सीआईए टू को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed