फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused of mobile snatching arrested

मोबाइल झपटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused of mobile snatching arrested
पानीपत। फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को समालखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व एक हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम समालखा अड्डे के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली थी कि निरंकारी भवन के पास तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान गांव भाखरपुर, गन्नौर, सोनीपत निवासी गौरव पुत्र शेरसिंह, कृष्ण पुत्र जोगिंद्र व डिंपल पुत्र कालूराम के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि छह अक्तूबर को समालखा में एक व्यक्ति से मोबाइल झपटा था और उसे तीन हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने इनके पास से एक हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed