{"_id":"61a91ebcad4f1662207bc11d","slug":"three-accused-of-gang-rape-of-woman-arrested-panipat-news-knl91509474","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। फैक्टरी से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को सीआईए-दो और मॉडल टाउन थाने की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अब गहनता से पूछताछ करने के लिए इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की पहचान को गुप्त रखा हुआ है, ताकि वे कोर्ट में किसी भी प्रकार का लाभ न ले सके।
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 28 नवंबर को पुलिस से मामले की शिकायत की थी। बताया था कि वह 27 नवंबर की शाम छह बजे फैक्टरी से काम कर घर लौट रही थी। दिल्ली पैरलल नहर किनार बनी गोपाल गौशाला के पास जब वह पहुंची तो वहां पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर तीन युवक शराब पी रहे थे। अचानक आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सड़क किनारे खींचकर एक गड्ढ़े में ले गए।
वहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसका फोन, एक हजार रुपये और पैरों से पाजेब भी निकाल ली। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए थे। घटना के चार दिन के भीतर ही पुलिस ने सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी ने गठित की थी पांच टीम, नहर किनारे से आरोपियों को दबोचा
एसपी शशांक कुमार सावन ने मामला संज्ञान में आते ही स्वयं वारदात स्थल का निरीक्षण किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मॉडल टाउन थाना के अतिरिक्त पांच टीम गठित की थी और सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंप दी थी। बुधवार शाम सीआईए-टू और थाना माडल टाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार दबिश दे तीनों आरोपियों को दिल्ली पैरलल नहर की पटड़ी से गिरफ्तार किया।