फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused in charas smuggling case and arrested

चरस तस्करी मामले में तीन आरोपी और काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused in charas smuggling case and arrested
ानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। हिमाचल प्रदेश से चरस तस्करी करने के मामले में सीआईए-3 ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 हजार रुपये बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के लिए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि चरस तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी कृष्ण की निशानदेही पर चरस तस्करी में संलिप्त आरोपी कुल्लू के काथी निवासी मुकेश, कास्ता निवासी मोहर सिंह और हिमाचल प्रदेश निवासी राजेंद्र उर्फ राकू को सोमवार शाम पेप्सी पुल जीटी रोड पानीपत से काबू किया। आरोपियों से चरस तस्करी की वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 हजार रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन

आरोपियों ने चरस की तस्करी करने के लिए आरोपी कृष्ण से 50 हजार रुपये खर्चे के रूप में लिए थे। आरोपियों ने इनमें से 25 हजार रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए। गहनता से पूछताछ और चरस तस्करी के नेटवर्क में शामिल इनके अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफतार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। चरस तस्करी के उक्त मामले में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सोनीपत के बड़ी निवासी मनोज को गिरफतार कर सोमवार को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed